हिम अकादमी की संगीत अध्यापिका शैलज़ा कमल ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया विद्यालय का मान

हमीरपुर,

राष्ट्रीय होली महोत्सव सुजानपुर मेला में आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक
स्कूल, विकास नगर की संगीत विभाग की अध्यापिका श्रीमती शैलज़ा कमल ने अपने मधुर और प्रभावशाली
गायन से शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया और हमीरपुर जिले के साथ-साथ
विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में प्रारंभिक चरण में 350 से अधिक प्रतिभागियों ने
भाग लिया था। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद श्रीमती शैलज़ा कमल को टॉप 25 प्रतिभागियों में चुना गया। अपने
उत्कृष्ट संगीत कौशल के दम पर उन्होंने दूसरे चरण को भी सफलतापूर्वक पार करते हुए टॉप 7 में स्थान बनाया।
अंतिम दौर में उन्होंने भावपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया तथा
द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के लिए मेला प्रशासन की ओर से उन्हें ₹21,000
की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या  इंजीनियर
श्रीमती नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार तथा
विद्यालय समन्वयिका श्रीमती मनीषा मारवाह ने श्रीमती शैलज़ा कमल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।