हिमाचल मे शिघ्र ही सामने आने वाला है नया टैंकर घोटला: बिंदल,- सरकार पर जमकर बरसे बीजेपी के राज्य अध्यक्ष

शिमला,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिन्दल ने कहा है कि हिमाचल मे पेयजल आपूर्ती के लिए सरकार द्वारा टैंकर सप्लाई की जा रही है। जिससे प्रतीत होता है कि हिमाचल मे शिघ्र ही नया टैंकर घोटला सामने आने वाला है। उन्होने कहा कि हिमाचल मे नृशंस हत्याकांड हो रहे है और कानून व्यवस्था चरमरा रही है।

डाक्टर बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार मित्रों की सरकार, मित्रों के द्वारा सरकार, मित्रों के लिए सरकार है। न यह हमीरपुर की, न कांगड़ा की, न मण्डी की, न सोलन, न शिमला की सरकार है, ये केवल मित्रों की भलाई के लिए सरकारी खजाना लुटाने वाली सरकार है। डाक्टर बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 70 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ कि दर्जनों लोग जो जनप्रतिनिधि नहीं है, उन्हें कैबिनेट बनाकर प्रदेश के खजाने से गाड़ी, बंगला और तरह-तरह की शक्तियां प्रदान की गई हो। एक तरफ सुखविन्द्र जी कहते है कि मेरा खजाना खाली है दूसरी तरफ 30 हजार करोड़ का कर्ज ले किया, 9 हजार करोड़ का कर्जा और लेने जा रहे हैं परन्तु जनता के लिए फूटी कौड़ी नहीं है। डाक्टर बिन्दल ने कहा कि स्कूली बच्चों की वर्दियां बंद, गांव-गांव में पीने का पानी बंद, बिजली बंद, डाक्टरो का एनपीए बंद, विकास के काम बंद, नौकरियां देने वाला संस्थान बंद, ईलाज के लिए हिमकेयर, आयुष्मान कार्ड बंद, सेवानिवृतों के लाभ बंद, केवल चालू है तो कैबिनेट रैंक पर मित्रों की भर्ती चालू है। बेरोजगारों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में देने वाली सुक्खू सरकार नौकरियां छीनने वाली सरकार बनी है और प्रदेश बलात्कार से, मर्डर से, हत्याओं से, ड्रग माफिया से चितकार कर रहा है परन्तु सरकार मित्रों की भलाई में मस्त है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।