शिमला, 
हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस ने तीन विधानसभा क्षेत्रो मे घोषित किए प्रत्याशी
एंकर- आखिरकार हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस ने तीन विधानसभा क्षेत्रो मे अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहर से विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम को प्रत्याशियो बावत घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में चार सीटों के लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए अभी वक्त है। अंतिम चरण में होने जा रहे इन चुनावों के लिए एक महीने से अधिक वक्त है। चुनाव की अधिसूचना सात मई को होनी है। नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई है और मतदान एक जून को है। हमीरपुर और कांगड़ा लोकसभा सीटों सहित धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ तथा नालागढ़ विधानसभा हलकों में हिमाचल प्रदेश के दोनों राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा एक तरह के असमंजस में ही प्रचार करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस अभी तक इन आठ सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई थी। ऐसे में विधानसभा के तीन प्रत्याशियों के तय होने के बाद दोनों ओर से संशय के बादल छंटते नजर आ रहे है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला ।

Author: Himachal Samvaad











