हिमाचल प्रदेश में उप-चुनावों के लिए अनुसूची तथा दिशा-निर्देश जारी

हमीरपुर,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में 13 विधानसभा क्षेत्रों के रिक्त स्थानों के लिए उप-चुनावों की अनुसूची जारी की है। इसके अतिरिक्त बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जिला कांगड़ा के देहरा, जिला हमीरपुर के हमीरपुर तथा जिला सोलन के नालागढ़ में चुनाव आयोजित होंगे।

हिमाचल प्रदेश में उप-चुनावों के लिए विस्तृत अनुसूची इस प्रकार है: राजपत्रित अनुसूची 14 जून, 2024 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी तथा नामांकन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 21 जून, 2024 (शुक्रवार) होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून, 2024 (सोमवार) को होगी तथा नामांकन वापिस लेने की अन्तिम तिथि 26 जून, 2024 (बुधवार) होगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव 10 जुलाई, 2024 (बुधवार) को आयोजित किए जाएंगे जबकि 13 जुलाई, 2021 (शनिवार) को मतगणना की जाएगी। 15 जुलाई, 2024 (सोमवार) से पूर्व चुनाव पूर्ण किए जाएंगे।

मनीष गर्ग ने इस अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन की महत्तता पर बल दिया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा हितधारकों से निष्पक्ष तथा शांतिमय चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश तथा निर्देश जारी किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संबंधित जिलों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
.0.

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।