हमीरपुर ,
जिला हमीरपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के तहत आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के अमतर हेलीपैड पहुंचे । यहां पहुंचने पर स्थानीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक शादी समारोह में भी पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ सुजानपुर से विधायक रणजीत सिंह राणा , केसीसी के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती भी मौजूद रहे।
यहां अमतर हेलीपेड पर पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय विधायक एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज शिमला में मंत्रियों के साथ आज एक अहम बैठक हुई है।इस बैठक में आगामी बजट को लेकर बैठक में चर्चा की गई है।एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है।भाजपा को तकलीफ हो रही है कि प्रदेश आत्मनिर्भर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक महीने में दो बार कर्मचारियों को सैलरी देने वाला पहला राज्य बना है।
Author: Himachal Samvaad












