हिन्दी भाषा के महत्त्व पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया

हमीरपुर,

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में हिन्दी
पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह
और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और
अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का परिणाम:
अरनीश, कक्षा -नवीं ने प्रथम ,वैष्णवी व कीर्ति लखनपाल कक्षा -नवीं ने द्वितीय
,अनन्या व आस्था कक्षा -नवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित
करते हुए कहा कि –
“हिन्दी हमारी मातृभाषा है और यह हमारे संस्कृति तथा सभ्यता की पहचान है।
भाषा केवल संवाद का साधन ही नहीं, बल्कि हमारे विचारों, भावनाओं और ज्ञान को व्यक्त
करने का माध्यम भी है। विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा का सम्मान करना चाहिए और इसे
दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। निबंध लेखन जैसे आयोजन विद्यार्थियों में लेखन
कौशल, चिंतन-मनन की क्षमता तथा भाषा प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं।”
प्राचार्य ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर
लेखन की प्रेरणा दी। निर्णायक मंडल ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और
विजेताओं की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निर्मला द्वारा किया गया तथा अंत में मैडम ने धन्यवाद
ज्ञापन प्रस्तुत किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।