हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

हमीरपुर ।

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिला हमीरपुर के लगभग 60 विद्यालयों के लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी स्कूल हीरानगर की अरीजिता प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ की कृतिका शर्मा द्वितीय, रावमापा गारली की इशिल कपिल तृतीय, रावमापा टिक्कर खातरियां की प्राप्ति ठाकुर चतुर्थ तथा हिम अकादमी पब्लिक विद्यालय विकासनगर की वर्तिका महाजन पंचम स्थान पर रही।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रावमापा (बाल) नादौन के विशाल ने प्रथम, हिम अकादमी हीरानगर की अनुष्का ने द्वितीय, रावमापा रंगस की समीक्षा ने तृतीय तथा रावमापा जोल सप्पड़ की दीक्षा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रावमापा जलाड़ी की ज्योति शर्मा ने प्रथम, रावमापा चौरी की कशिश ने द्वितीय स्थान, रावमापा बिझड़ी की श्रेया धीमान ने तृतीय तथा रावमापा लुद्दर महादेव की शिवांजली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिताओं में धनेटा महाविद्यालय से डॉ. प्रीतम चंद, बड़सर महाविद्यालय से डॉ. विजय कुमार, भोरंज महाविद्यालय की डॉ. आशा देवी, सुजानपुर महाविद्यालय से शशि शर्मा, नादौन से कार्तिक एवं होशियार चंद निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद करते जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग हिंदी के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसके लिए विभाग की ओर नियमित रूप से कई कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह भी किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।