हमीरपुर विस क्षेत्र की मतदान टीमों की दूसरी रिहर्सल अब 24-25 को

हमीरपुर ।

बहुतकनीकी कालेज बड़ू के सभागार में प्रस्तावित हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदान टीमों की दूसरे दौर की रिहर्सल की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। यह रिहर्सल 22-23 मई के बजाय अब 24-25 मई को सुबह 10 बजे होगी।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मतदान टीमों की रिहर्सल 22 मई को प्रस्तावित थी, उनकी रिहर्सल अब 24 मई को होगी। इसी प्रकार, जिन टीमों की रिहर्सल 23 को रखी गई थी, उनकी रिहर्सल अब 25 मई को होगी।
एसडीएम ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी कार्यालयों एवं संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को रिहर्सल के शेड्यूल में किए गए आंशिक संशोधन से अवगत करवाएं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।