हमीरपुर में 30 को 3 केंद्रों पर होगी नीट-पीजी की परीक्षा, एडीसी ने की आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा

हमीरपुर 27 अगस्त। देश भर के मेडिकल कालेजों में एमडी, एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाने वाले नीट-पीजी परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में भी 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बुधवार शाम को जिला के प्रशासनिक, पुलिस, अन्य संबंधित अधिकारियों तथा जिला के तीनों परीक्षा कंेद्रों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके नीट-पीजी परीक्षा के लिए आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) द्वारा विश्व प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस के माध्यम से आयोजित की जा रही इस परीक्षा के लिए जिला हमीरपुर में नालंदा कालेज ऑफ एजूकेशन झनियारी के परिसर में स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड हमीरपुर, न्यू गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल गोपालनगर, पक्का भरो और सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी, बड़सर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एडीसी ने इन तीनों संस्थानों के प्रधानाचार्यों को एनबीईएमएस के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करते हुए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम हमीरपुर, एसडीएम बड़सर और संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों के आस-पास पुख्ता सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें, ताकि इस प्रतिष्ठित परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाया जा सके।
एडीसी ने कहा कि परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12ः30 बजे तक होगा, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे से ही आरंभ कर दिया जाएगा, ताकि वास्तविक परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो सकें। उन्होंने बिजली बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों को परीक्षा के दौरान बिजली की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।