हमीरपुर में व्यापारियों के बनेंगे कार्ड, पहली बार चलेगा सदस्यता अभियान, राजेंद्र सोनी बने महासचिव व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

हमीरपुर
हमीरपुर शहर में व्यापारियों के अब कार्ड बनाए जाएंगे , इसके लिए व्यापार मंडल हमीरपुर जल्द ही अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगा जिसके बाद कार्ड बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शहर में हर वर्ग के करीब 3000 छोटे-बड़े दुकानदार हैं इन सब के बीच सदस्यता अभियान चलेगा। यह जानकारी हमीरपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रधान सुमित ठाकुर ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी।

सुमित ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से व्यापारियों की समस्याओं को हल करवाने का भी काम किया जाएगा। व्यापारी अतिक्रमण रोकने में प्रशासन की मदद करेंगे दुकानदार भी अपनी दुकान के आगे किसी को सामान ना लगने दे। नवनियुक्त महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा कि पहली बार हमीरपुर में एक व्यापार मंडल बनाया गया है जो प्रवासी लोग यहां व्यापार कर रहे हैं उन पर भी नजर रखी जाएगी क्योंकि कुछ लोग बाहर से अपराध कर कर आ जाते हैं ऐसे लोगों की पहचान भी की जाएगी ।

इस मौके पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की जिसमें एडवाइजर कमेटी विनोद गुप्ता, विधि चंद ठाकुर, अश्विनी शर्मा, संदीप भारद्वाज, सुरेश बजाज, विनय, नरोत्तम आर्य, वेद प्रकाश भारद्वाज,अश्विनी कुमार, सुनील पप्पू, राजेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर,अश्विनी शर्मा, सुरेश ठाकुर, जगन्नाथ शर्मा, अनिल सोनी, मुनीश पुरी,जोगिंदर बला, चीफ पैटर्न विपिन शर्मा, चेयरमैन सुशील सोनी , सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अश्विनी जगोता, वाइस प्रेसिडेंट राजीव वर्मा, महासचिव राजेंद्र बंटी सोनी , एक्शन कमेटी अध्यक्ष जसवंत, राजेश वर्मा मुन्ना एक्शन कमेटी वाइस प्रेसिडेंट, प्रेस सचिव अनिल शर्मा ,सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह नियुक्त किए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा जिसमें हर ट्रेड के व्यापारी को शामिल किया जाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।