हमीरपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सर्विस इंजीनियर और अन्य पदों के साक्षात्कार 18 को

हमीरपुर ।
स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव के 3, सर्विस इंजीनियर के 5 और महिला अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा वर्क फ्रॉम होम कार्यालय कार्य हेतु भी एक महिला कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए 18 अगस्त को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक एमबीए होना चाहिए। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदक स्नातक और सर्विस इंजीनियर के लिए बारहवीं पास या किसी भी टेªड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए 20 से 30 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे और चयनित उम्मीदवारों को चौदह हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
महिला अकाउंटेंट के पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाली स्नातकोत्तर उम्मीदवार पात्र होंगी। चयनित महिला को बारह हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष तक रखी गई है। वर्क फ्रॉम होम महिला कर्मचारी के लिए भी यही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं वेतन निर्धारित किया गया है। लेकिन, वह स्नातकोत्तर के साथ-साथ तीन वर्षीय कंप्यूटर कोर्स धारक भी होनी चाहिए तथा उसके पास अपना लैपटॉप होना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 9988838349 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।