हमीरपुर में मसीयाना फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल गिरा, तीन लोग घायल

हमीरपुर
मटौर से शिमला फोरलेन पर चील वाहल से मसीयाणा के पास हथली खड्ड के बीच बन रहा बड़ा पुल शुक्रवार दिन के समय अचानक गिर गया। अचानक पुल के गिरने से इसके कार्य में लगे हुए तीन लोग करीब 100 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल है जबकि दो को भी चोटें आई हैं। पुल का गिरना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। सूचना मिलने के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया है। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया है। वहीं पुल गिर जाने की वजह से कुछ लोग दूसरी तरफ फंसे हुए हैं। निकालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है तथा एंबुलेंस को दूसरे मार्ग से भेजा गया है। इनकी संख्या करीब 6 बताई जा रही है तथा इनका रेस्क्यू किया जाना है। इतने बड़े प्रोजेक्ट का पुल अचानक गिर जाना चिंता जनक और लापरवाही माना जा रहा है। पुल की लंबाई 100 मीटर से भी अधिक है तथा नाले से इसकी ऊंचाई भी इतनी ही है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर सभी विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा घायलों को उपचार सुनिश्चित किया गया है। दो घायलों में से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं इस मौके पर हमीरपुर के नायब तहसील जगदीश चंद ने बताया कि निर्माणाधीन लोहे के पुल का हिस्सा टूट गया है। जिसमें 8 मजदूर काम कर रहे थे। जिनमें 5 मामूली घायल है तथा 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनका इलाज हमीरपुर मैडिकल कॉलेज में चल रहा है। प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

वहीं मौके पर चश्मदीद देशराज ने बताया कि अचानक से निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। उस समय वह घास काटने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों की चीख पुकार शुरू हो गई उन्होंने बताया कि कड़ी में मशक्कत के बाद घायल मजदूरों को बाहर निकल गया। उसके बाद प्रशासन की मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।