हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर हर्षवर्द्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

हमीरपुर ।

76वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां भी भाग लेंगी।
राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।