हमीरपुर में खेलो इंडिया के शूटिंग सेंटर के लिए ट्रायल्स 14 को

हमीरपुर 11 अगस्त। जिला मुख्यालय के निकट अणु खुर्द में स्थित अल्माइटी एजूकेशन सोसाइटी के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल के चयन ट्रायल्स 14 अगस्त को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने बताया कि इन चयन ट्रायल्स के लिए दो बेसिक राइफल्स उपलब्ध हैं, लेकिन पिस्टल शूटर्स को अपना हथियार लाना होगा।
चयनित शूटरों को खेलो इंडिया योजना के तहत नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम (एनएसआरएस) पर पंजीकृत किया जाएगा और उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 82191-20359 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।