हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर ।

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।
सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को एक और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा ने सबसे आखिर में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस प्रकार, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा ने 18 जून को नामांकन पत्र भरा था और अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदीप कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नंद लाल ने पर्चे दाखिल किए।
एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच सोमवार 24 जून को होगी तथा 26 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 10 जुलाई को सुबह 7 से सायं 6 बजे तक होगा। जबकि, मतगणना 13 जुलाई को होगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।