हमीरपुर ,
कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल विक्रम कंवर रहे ।कॉलेज अध्यक्ष कर्नल जयचंद एवं हमीरपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य घनश्याम चौधरी व कालेज प्राचार्य डॉक्टर शिवाली राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित करके की गई ।प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवाली राणा द्वारा कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विक्रम कंवर ने प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी कॉलेज अध्यक्ष कर्नल जयचंद ने प्रशिक्षुओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
Author: Himachal Samvaad








