हमीरपुर के सभी ब्लॉक में स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी

हमीरपुर,
मेरा युवा भारत (MYBharat),हमीरपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों (National Youth Volunteers) की दो साल की इंटर्नशिप योजना की भर्ती की जा रही है। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने बताया कि यह पहल भारत को विकसित भारत @2047 बनाने की दिशा में युवाओं को सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने का सुनहरा अवसर है।
साथ ही बताया कि चयनित युवा स्वयंसेवक समाज में निम्न कार्यों का नेतृत्व करेंगे –स्वास्थ्य, साक्षरता एवं स्वच्छता पर जागरूकता,लैंगिक समानता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा,आपदा प्रबंधन एवं प्रशासन की सहायता, विभिन्न सरकारी अभियानों व कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी नियोजन क्षेत्र मे कार्यो का नेतृत्व करेंगे! आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गयी है! आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक पर देख सकते है या माय भारत हमीरपुर के जिला कार्यालय 01972-222271 ,9805433905 दुरभाष- यंत्र पर संपर्क कर सकते है। जिला हमीरपुर के सभी ब्लॉक में स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी।इसमें आयु सीमा 18 से 29 वर्ष (1 अप्रैल 2025 तक)रहेगी तथा मानदेय: ₹5000/- प्रतिमाह दिया जायेगा!

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।