हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे विकास चर्चा प्रभारी

हमीरपुर ,
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक परियोजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम लोगों से संबंधित समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक एवं विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सरकार ने जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किए हैं।
सुरेश कुमार ने बताया कि अजय शर्मा को नादौन विधानसभा क्षेत्र, विक्रम शर्मा को बड़सर, सुमन भारती को सुजानपुर, राजेश आनंद को भोरंज और सुनील कुमार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास चर्चा प्रभारी बनाया गया है।
ये प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक चर्चा करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को एकत्रित करके एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। वे अपनी-अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
सुरेश कुमार ने बताया कि विकास चर्चा प्रभारियों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा, ताकि प्रदेश सरकार के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके और कार्यकर्ताओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास चर्चा प्रभारी प्रदेश सरकार और आम कार्यकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।
सुरेश कुमार ने बताया कि विकास चर्चा प्रभारियों को तुरंत प्रभाव से कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

2 Attachments • Scanned by Gmail

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।