स्वारघाट,
बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले चंगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
सुबह-सुबह चली तेज हवाओं और उड़ी धूल के कारण ड्यूटी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूल की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।

स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धूल और हवा की वजह से उन्हें रास्तों में चलना मुश्किल हो गया। कई स्थानों पर तो बच्चों को लौटना भी पड़ा।
हालांकि, इस तूफान के बाद हुई बारिश से क्षेत्र में फैली हुमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली। तापमान में गिरावट के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने सुकून की सांस ली।
Author: Himachal Samvaad











