स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जैनीरी माता मंदिर में सफाई अभियान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

हमीरपुर,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला हमीरपुर द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जैनीरी माता मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।

इसके साथ ही स्वच्छता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न युवाओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, हमीरपुर, सुश्री दीपमाला ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, प्रतियोगिताएँ एवं अन्य जनहित गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जाएंगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।