हमीरपुर ।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टैनो टाइपिस्ट के 66 पदों के लिए पोस्ट कोड-928 के तहत ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
एचपीआरसीए के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्टैनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-928 के लिए चयनित कुल 51 उम्मीदवारों की सूची अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण भूतपूर्व सैनिकों के विभिन्न वर्गों और ओबीसी वर्ग के 15 पद खाली रह गए हैं। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां अदालत के फैसले एवं जांच के परिणाम पर निर्भर करेगी।
Author: Himachal Samvaad












