सुरेश कुमार करेंगे लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ, ईशांत भारद्वाज करेंगे मनोरंजन

भोरंज।

उपमंडल मुख्यालय भोरंज में इस बार लोहड़ी उत्सव पर विशेष धूम रहेगी। विधायक सुरेश कुमार के निर्देशानुसार भोरंज में यह उत्सव धूमधाम से मनाने की परंपरा आरंभ की जाएगी और इसके लिए उपमंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने अलग-अलग समितियों का गठन किया है।
वीरवार को उत्सव के आयोजन स्थल मिनी सचिवालय परिसर में तैयारियों जायजा लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश कुमार सोमवार 13 जनवरी को शाम पांच बजे मिनी सचिवालय परिसर में लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोकगायक इशांत भारद्वाज पहाड़ी गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। एसडीएम ने सभी भोरंजवासियों से लोहड़ी उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भी की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।