सुनील शर्मा बिट्टू से मिले रेहड़ी-फहड़ीधारक

हमीरपुर ।
हमीरपुर शहर में लंबे समय से अपना कारोबार कर रहे रेहड़ी-फहड़ीधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट करके अपनी समस्याएं एवं मांगी उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की समस्याओं एवं मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि रेहड़ी-फहड़ीधारकों की सभी समस्याओं एवं मांगों के बारे में वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को अवगत करवाएंगे और इनके समाधान के लिए हरसंभव व्यवस्था की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इसके लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।