सुनील शर्मा बिट्टू ने जन्मदिन पर किया कार्यालय का शुभारंभ

हमीरपुर ।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को यहां अपने निजी आवास के परिसर के साथ ही अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देने के लिए तथा आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ही यह कार्यालय स्थापित किया गया है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वैसे तो वह (सुनील शर्मा बिट्टू) हर समय जनसेवा के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन प्रतिदिन यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए काफी समय से एक कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ताकि लोगों के साथ बेहतर ढंग से सीधा संवाद किया जा सके तथा उनकी समस्याओं के संबंध में आधिकारिक रूप से पत्राचार किया जा सके। अब यह कार्यालय खुल जाने से आम लोगों को काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर केक भी काटा गया तथा उपस्थित परिजनों और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।