सुक्खू राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, लड़कियां सुरक्षित नहीं : राजेंद्र राणा

सुक्खू राज में अपराधियों के हौसले बुलंद, लड़कियां सुरक्षित नहीं : राजेंद्र राणा

हमीरपुर, ,                                                            पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार से ना तो प्रदेश संभाला जा रहा है और ना ही कानून व्यवस्था संभाली जा रही है। स्थिति यह हो गई है कि आपराधिक तत्व दिन दहाड़े सरे बाजार दनदना रहे हैं और प्रदेश में जंगल राज का आलम लग रहा है।
आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ संभाओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि पालमपुर में कॉलेज की छात्रा पर जिस तरह सरेआम बाजार में आपराधिक तत्व ने दराट से लगातार वार करके हैवानियत का खूनी खेल-खेला, उससे मानवता शर्मसार हो गई है और लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं । उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे अपराधिक तत्वों को कौन संरक्षण प्रदान कर रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि इससे पहले पालमपुर उप मंडल में ही एक महिला की हत्या कर दी गई जिसके हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार कानून के मोर्चे से लेकर हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। ना तो विकास के काम हो रहे हैं और ना ही लोगों को दी गई गारंटीयां पूरी हो पाई हैं। इस सरकार में प्रदेश के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को जब चुनावी नतीजे आएंगे तब प्रदेश में सुक्खू सरकार का पतन भी हो जाएगा ।

*डिपो में घटिया राशन सप्लाई करके लोगों के सेहत से खिलवाड़*

सुजानपुर हल्के के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को प्रदेश सरकार द्वारा राशन डिपो पर सप्लाई किया जा रहे घटिया किस्म के राशन की जानकारी भी थी और घटिया चावल के नमूने भी उनके सामने रखें। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को डिपो के माध्यम से घटिया किस्म का राशन सप्लाई करके लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में डिपुओं के माध्यम से राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की जा रही।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।