सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के
कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. नेहा पटियाल, सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी सुनील रांगडा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ,
ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे l इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण
अभियान के अंतर्गत जो बच्चे छूट रहे हैं उनको भी टीकाकरण करना सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाये, जितनी भी गर्भवती महिलाएं हैं उनका पंजीकरण अति शीघ्र किया जाये l और बताया कि प्रसव पूर्व अवधि के दौरान ही गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए परामर्श दिया जाना चाहिए और जननी सुरक्षा योजना में
लाभार्थी महिलाएं इस योजना से वंचित न रहें l और कहा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की
अपंगता को अतिशीघ्र पहचlनना और उनका निदान करना सुनिश्चित किया जाये l और
बताया की प्रथम रेफरल इकाई बनाने के लिए खंड सुजानपुर, भोरंज , नादौन
और बड़सर अपना परपोजल भेजें l

कोटपा एक्ट के अंतर्गत खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंद है इसमें यदि कोई खुली सिगरेट बेचता हुआ पकड़ा गया तो जुरमान और सजा का प्रावधान है l और जिनके पास सिगरेट बेचने के लाइसेंस हैं वे चेतावनी बोर्ड जरुर लगवाएं कि
हम 18 साल के निचे वाले बच्चों को बीड़ी और सिगरेट नहीं बेचते हैं l उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न
केयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं इन दौरों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करें l और कहा की महिलाओं और बच्चों में अनीमिया और
पोषण की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है l

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।