सीपीएस ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

बैजनाथ ,

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड कार्य का निरीक्षण किया। किशोरी लाल ने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से 29 करनाल 8 मरले भूमि पर बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड से जहां कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे, वहीं यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

सीपीएस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का समय – समय पर बस स्टैंड के लिए बजट के प्रावधान करवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कर्मशाला, आरएम ऑफिस तथा रेजिडेंस का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिये निर्देश जारी किये गए हैं। इसके साथ-साथ बस स्टैंड काम्प्लेक्स में 21 दुकानें और 13 काउंटर बनाए जाएंगे जिसमें लंबी दूरी सहित स्थानीय रूट की बसों के लिए अलग-अलग बस वेज होंगे तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान में रखकर बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।