सासन स्कूल में बताए मच्छरों से बचाव के उपाय, स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

हमीरपुर ।
विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी के निर्देशानुसार राजकीय उच्च पाठशाला सासन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग के जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने बताया कि हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। इसी दिन महान वैज्ञानिक सर रोनाल्ड रॉस ने अपने ऐतिहासिक अविष्कार से यह साबित किया था कि मादा एनोफ़िलीज़ मच्छर ही मलेरिया का वाहक है।
जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी मच्छरों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस, फायलेरिया और यलो फीवर जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए, सभी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए तथा इन बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में सभी को जागरुक किया जाना चाहिए। हमंे मच्छर जनित रोगांे की रोकथाम के लिए घरों और आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। कहीं पर भी पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए, मच्छरदानी, रिपेलेंट, जालीदार खिड़कियों और सुरक्षित कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। जलस्रोतों, घर की टंकियों, गमलों और कूलर इत्यादि की नियमित सफाई करनी चाहिए तथा कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए।
इस मौके पर बीसीसी समन्यवक सुलोचना देवी ने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन के अंतर्गत 2030 तक मलेरिया मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में स्कूल की मुख्याध्यापिका पूनम शैला, अन्य शिक्षकों रणवीर सिंह, संतोष शर्मा, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।