सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा ने जसाई में जांचा 41 लोगों का स्वास्थ्य

नादौन/हमीरपुर

प्रयास संस्था द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन व सहयोग से संचालित अस्पताल – सांसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की टीम (पूजा,महिंदर,मंजीत) ने डॉ सृजन के नेतृत्व मे नादौन विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत जसाई में जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया । जिसमें 41 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई व 29 लोगों की रक्तजांच की गई । जिसमे शुगर के 03, जोड़ों के दर्द के 16 लोग व 22 मरीज़ अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान बजुर्गों, महिलाओ एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तजांच नि:शुल्क की गई । मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह के साथ साथ दवाईयों का वितरण भी टीम द्वारा नि:शुल्क किया गया ।
स्थानीय गांववासियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया व धन्यवाद किया ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।