सरकार ने 300 यूनिट फ्री बिजली तो दूर, 125 यूनिट पर भी बंद कर दी सबसिडी : इंद्रदत्त लखनपाल

बड़सर,

विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्रदत लखनपाल ने कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली देने की झूठी गारंटी देने वाली राज्य सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से 125 यूनिट पर दी जा रही सबसिडी भी बंद कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता पर आने के लिए झूठी गारंटियां देकर जनता को भ्रमित किया तथा ऐशो-आराम के लिए 28000 करोड़ रुपए कर्ज लिया। इन्द्रदत लखनपाल ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा कि जो पंचायत का चुनाव नहीं जीत सकते, उनको कैबिनेट रैंक बांट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश आए और अनेक प्रकार की गारंटियां देकर जनता को भ्रमित करते रहे।

इन्द्रदत लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डेढ़ वर्ष बाद भी खजाना खाली होने का रोना रो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों पर तालाबंदी कर दी। इसके अलावा डाॅक्टरों का एनपीए बंद कर दिया गया तथा उनकी भर्ती पर रोक लगा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में ऐसे लोगों को कैबिनेट रैंक बांट दिए गए हैं, जो पंचायत के चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता राज्य सरकार से त्रस्त है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।