समोसों पर राजनीति – प्रदेश की राजनीति का बेहद दुखद और निम्नस्तरीय पहलू : प्रेम कौशल

हमीरपुर ,

भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में की जा रही समोसा राजनीति को प्रदेश की राजनीति का बेहद दुखद और निम्नस्तरीय पहलू करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि भाजपा नेता मामूली से घटनाक्रम को तूल देकर जिसका मुख्यमंत्री अथवा सरकार से कोई सरोकार ही नहीं है चाय की प्याली में तूफ़ान पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री बेहद सादा भोजन करते हैं और उनका खाने का मीनू चिकित्सकों की सलाह पर निर्धारित किया जाता है इसलिए इसको मुख्यमंत्री के साथ जोड़कर देखना शुद्ध राजनीतिक दृष्टिकोण है।  उन्होंने कहा कि भाजपा अब चाय,समोसे और पकौड़ों पर चर्चा करने वाली पार्टी बन कर ही रह गई है क्योंकि प्रदेश हित के मुद्दों पर भाजपा नेता पूरी तरह से बैकफुट पर हैं।  कौशल ने मुख्यमंत्री से प्रशासन में बैठे भाजपा के सालीपर सेल्स की शिनाख्त कर और सरकार तथा उनको बदनाम करने का षड्यंत्र करने वाले तत्वों को अब सबक सिखाने और उनके खिलाफ़ कठोर कदम उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी शालीनता और शराफत का नज़ायज लाभ उठाने का कार्य कर रहे हैं इसलिए उनके खिलाफ़ सख्ती से पेश आने की आवश्यता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।