सदभावना दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

हमीरपुर 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस बुधवार को जिला हमीरपुर में भी सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ ली।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा इत्यादि का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेदों को सदैव आपसी बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से ही सुलझाने की शपथ दिलाई।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।