हमीरपुर 20 अगस्त।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस वीरवार को जिला हमीरपुर में भी सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर जिला हमीरपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सदभावना की शपथ ली।
उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा इत्यादि का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने तथा सभी प्रकार के मतभेदों को सदैव आपसी बातचीत एवं संवैधानिक माध्यमों से ही सुलझाने की शपथ दिलाई।
जिला के अन्य कार्यालयों एवं संस्थानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सदभावना की शपथ ली।
Author: Himachal Samvaad












