सठवीं की महिलाओं को दी स्वच्छता मिशन और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी 

हमीरपुर ।
पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा बड़सर उपमंडल के गांव सठवीं में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किए जा मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र में आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने महिलाओं को स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों, बैंकिंग योजनाओं, पीपीएफ,  वित्तीय साक्षरता, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को साईबर ठगों से सावधान रहने की अपील भी की।
इस अवसर पर आरटीडी ट्रेनर डॉ विद्यासागर, फैकल्टी मेंबर संजय हरनोट भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।