संसद में अनुराग ठाकुर के जात पूछने पर कांग्रेस पार्टी हुई मुखर,कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

हमीरपुर,
संसद में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर व भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । हमीरपुर में कांग्रेस पार्टी ने अनुराग ठाकुर को फ्लॉप मंत्री व सांसद करार देते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर मात्र अपने आला नेताओं को प्रसन्न करने के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जोकि निंदनीय है ।

हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास नफरत का रहा है और कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित नेहरू ने आरएसएस के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी थी । उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर को उस व्यक्ति की जात पूछनी चाहिए जो विभिन्न इंटरव्यू के दौरान खुद को बायोलॉजिकल न होने का दावा कर चुका हैं ।

प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग ठाकुर अगर काबिलियत रखते तो केंद्र में इस बार उन्हें मंत्री बनाया जाता लेकिन अनुराग ठाकुर फ्लॉप मंत्री होने के साथ ही फ्लॉप सांसद भी रहे हैं । उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को अभद्र भाषा की टिप्पणी करने में महारत हासिल किए हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेताओं की पीठ थपथपाते हैं जो देश की संस्कृति के खिलाफ है । उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल अनुराग ठाकुर करते हैं उनका अंजाम भी भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी की तरह होने वाला है ।

वही मंडी से सांसद कंगना रनौत के द्वारा राहुल गांधी पर ड्रग्स को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है लेकिन कंगना रनौत को सोच समझकर बयान बाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुद कंगना विभिन्न इंटरव्यू के दौरान कह चुकी है कि फिल्मों के समय में वे ड्रग्स ले चुकी हैं उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ड्रग्स की रिहैबिलिटेशन के बाद भी कई वर्षों तक इसका असर देखने को मिलता है और शायद यही असर उनमें भी मिल रहा है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।