संदीप शर्मा ने बैजनाथ मे संभाला डीएसपी का कार्यभार

बैजनाथ
बैजनाथ में संदीप शर्मा ने सोमवार को डीएसपी का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने डीएसपी संदीप का स्वागत
किया। आपको बता दे कि संदीप शर्मा इससे पहले शिमला में डीएसपी ट्रैफिक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पालमपुर व जोगेंद्रनगर में भी थाना प्रभारी के रूप में कार्य किया है।
डीएसपी संदीप शर्मा ने बैजनाथ मे कार्यभार संभालने के बाद कहा कि बैजनाथ तंग शहर होने के कारण ट्रैफिक को लेकर एक व्यवस्था बनानी पड़ेगी जिससे जाम ना लगे। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है इसे रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जायेंगे.