बिलासपुर ,
बिलासपुर में सोमवार को सांसद खेल महाकुंभ 3ण्0 के तहत किक्रेट मुकाबलों का शुभारंभ हुआ। जिसमें आईपीएल के चैयरमैन अरूण धूमल ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जिलाभर से 45 टीमों ने भाग ले रही हैं स यह क्रिकेट प्रतियोगिता मार्च तक चलेगी। इस अवसर पर बिलासपुर क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों फूल मालाओं से आईपीएल के चैयरमैन अरूण धूमल का स्वागत किया।
मुख्यतिथि ने विभिन्न खेलों में पदक जीतने वाले होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया । वहीं, क्रिकेट संघ से जुड़े खिलाड़ियों को किट बैग भी वितरित किए। इसके बाद अरुण धूमल ने क्रिकेट पिच पर अपना हाथ अजमाते हुए कईं शॉट्स लगाए । इस अवसर पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व खेल मैदान उपलब्ध करवाने में सांसद खेल महाकुंभ हर बार सफल साबित हुआ है । आईपीएल 2025 आयोजन को लेकर अरुण धूमल ने कहा कि 21 मार्च से आईपीएल मैच शुरू हो जाएंगेए जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की आईपीएल नियमों में कोई खास बदलाव नहीं किये गए हैं मगर पूरी उम्मीद है कि इस बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के दो से तीन मैच जरूर आयोजित होंगे ।इस दौरान उन्होंने हिमाचली क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा क्रिकेट खेल में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रति सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल में बहुत टैलेंट है लेकिन उसे टैलेंट को रने व अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है स
बिलासपुर से अनूप शर्मा की रिपोर्ट
Author: Himachal Samvaad












