शिव मंदिर में घृत मंडल पर्व का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना एवम जलाभिषेक के साथ

बैजनाथ,

शिव मंदिर बैजनाथ में घृत मंडल पर्व का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना एवम जलाभिषेक के साथ हो गया।।साथ ही, “घृत मंडल” बनाने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया।यह मंडल साएं कालीन आरती तक बन कर तैयार हो जाएगा।
शिव भक्त साएं कालीन आरती के बाद इस के दर्शन कर सकेंगे।

कई बार शीतल जल से बार बार धो कर तैयार किए मक्खन से इस का निर्माण किया जा रहा है।
आज सुबह से ही सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर इस बन रहे मंडल के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं,

इस मौके पर मंदिर अधिकारी तहसील दार रमन ठाकुर,पुजारी धर्मेंद्र शर्मा ब पुजारी प्रभात शर्मा ब अन्य पुजारी मोजूद रहे।यह पर्व 14 से 21 जनवरी तक चलेगा। इसी बीच भोलेनाथ इसी रूप में नजर आएंगे। इस सात दिनों तक मंदिर के गर्भ गृह में लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है।साथ ही शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी निषेध रहता है ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।