शिवाली होगी हमीरपुर टीम की कप्तान

हमीरपुर,

धर्मशाला में होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है. राष्ट्रीय स्तर की धाविका शिवाली इस बार हमीरपुर टीम की कप्तान होगी. जिला एथलेटिक संघ के महासचिव संदीप डडवाल ने बताया की चयन समिति ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार टीम का चयन कर दिया है. उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से हमीरपुर जिला प्रदेश एथलेटिक्स में ओवरआल चैंपियनशिप जीत रहा है और इस क्रम को इस बार भी यह टीम बरकरार रखेगी ऐसी उम्मीद है.
उन्होंने बताया की लड़कों के अंडर 14 वर्ग में प्रकुल सिंह, सोनू, हर्षद शर्मा, रजत, अंतरिक्ष और अरनव सिंह, लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में रूद्रप्रिया, शबनम, मान्यता, चार्बी और दक्षता
लड़कों के अंडर 16 वर्ग में प्रद्युमन, सूर्यांश, आर्यन चौहान, रूद्र, ईशान और तनिष्क, लड़कियों के अंडर 16 वर्ग में रिद्धिमा, भावना,शाइन, प्रज्ञा और त्रिवेणी नेगी शामिल रहेंगी.
लड़कों के अंडर 18 वर्ग में कृषिव राजगुरु, प्रशांत, पियूष, इशांत, अतुल, आदित्य, आदित्य कपिल, अभय जैसवाल, लड़कियों के अंडर 18 वर्ग में रितिका, अंकिता, पलक, शगुन, सुहानी, अनन्या और महक
लड़कों के अंडर 20 वर्ग में कार्तिक, सूर्य, आयुष, नमन, आर्यन, आदित्य और लड़कियों के वर्ग में राशि, पुरुष वर्ग में नवीन कुमार, रोहित, हर्ष, आदित्य, आयुष, रोहित और अभय शामिल होंगे. महिलाओं के वर्ग में प्रिया, मनीषा, रिचा और शिवाली टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे
टीम के कोच सूरज ठाकुर और मैनेजर अनिल शर्मा रहेंगे .

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।