विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हमीरपुर, 29 सितंबर।
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, जिला हमीरपुर द्वारा मुख्य
चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में जागरूकता
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों
से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित
एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाना
जरूरी है। उन्होंने लोगों से तंबाकू एवं धूम्रपान से दूर रहने तथा
रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाने का आह्वान
किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकृति ने बताया कि हृदय रोगों से बचाव के लिए
समय रहते स्वास्थ्य जांच करवाना और अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतों को
शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित
आहार, पर्याप्त नींद और तंबाकू से दूरी बनाकर हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता
है। उन्होंने लोगों से हृदय संबंधी किसी भी समस्या के लक्षणों को
नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल, डॉ. कंचन बाला, जन
शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हृदय रोगों के जोखिम कारकों,
बचाव के उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
प्रदान की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।