विधायक आशीष शर्मा ने ठाकुरद्वारा गौशाला जमलीधाम में आयोजित भागवत कथा में अपनी धर्मपत्नी सहित शिरकत की

हमीरपुर।

विधायक सदर आशीष शर्मा ने शनिवार को ठाकुरद्वारा गौशाला जमलीधाम में आयोजित भागवत महाकथा में अपनी धर्मपत्नी सहित शिरकत की। इस मौके पर गौशाला कमेटी अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया सहित तमाम सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सबसे पहले विधायक व उनकी धर्मपत्नी ने गौ माता की पूजा अर्चना की व आशीर्वाद लिया। इसके बाद कथा में ब्यास पीठ से प्रवचनों की अमृत वर्षा ग्रहण की। तत्पश्चात हवन यज्ञ में आहुति डालकर समस्त जनों की सुख स्मृद्धि की कामना की।
इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि गौसेवा एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य अपने जीवन को फलीभूत कर सकता है। गौ सेवा सर्वोपरी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गऊ का दर्जा माँ का है। इस मौके पर उन्होंने गौशाला के उत्थान एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाली संस्थाओं व समाजसेवियों को कमेटी की ओर से माता की चुनरी व गौमाता की मूर्ती देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से गौसेवा में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।