विद्या प्रवेश उत्सव में दमकते नन्हें सितारे : बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों ने मनाया शैक्षिक सफर का जश्न

हमीरपुर,
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर हमीरपुर में विद्या प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बालवाटिका-3 के नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी एक भावनात्मक और गर्व से भरा अवसर रहा। विद्यालय प्रांगण को खूबसूरत सजावट और रंग-बिरंगी थीम से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और उल्लास का संचार हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन मासूमियत प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय चेयर पर्सन प्रोफेसर आर. सी लखनपाल, अकादमिक, प्रधानाचार्या डॉ० हिमांशु शर्मा, प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार,समन्वयिका मनीषा मारवाह, कंचन लखनपाल समर्पित बालवाटिका के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

उन्होंने बच्चों को न केवल उनके अब तक के प्रयासों के लिए सराहा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। विद्यालय चेयर पर्सन प्रोफेसर आर.सी लखनपाल ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा की नींव मजबूत हो, तो जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहताlबालवाटिका-3 के इन विद्यार्थियों की जिज्ञासा और सीखने की ललक हमें भविष्य की एक बेहतर और उज्ज्वल पीढ़ी की झलक दिखाती है। विद्या प्रवेश उत्सव न केवल एक औपचारिक समारोह था, बल्कि यह सीखने, बढ़ने और नई शुरुआत की भावना को साकार करता है। यह उत्सव दर्शाता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि एक सृजनात्मक और आनंदमयी प्रक्रिया है। कार्यक्रम के अंत में सभी बालवाटिका-3 के नन्हें विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह क्षण उनके लिए न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि आगे की शिक्षा के लिए एक यादगार अनुभव भी बना। विद्यालय परिवार ने बालवाटिका के इन नन्हें सितारों और उनके गर्वित परिवारों को इस विशेष उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा की यह यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती, बल्कि आगे भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया जाता रहेगा। इस प्रकार, विद्या प्रवेश उत्सव बालवाटिका-3 के विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल स्मृति बन गया, जो उन्हें उनकी शैक्षिक यात्रा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।