विजय रथः जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हैप्स का शानदार प्रदर्शन

हमीरपुर,

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के छात्रों ने जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में
कुल 51 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 4 एवं 5 मई 2025
को राजकीय डिग्री कॉलेज ग्राउंड, अनु, हमीरपुर में आयोजित की गई, जिसमें अंडर-8 से लेकर
अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न एथलेटिक्स इवेंट्स शामिल थे।
हैप्स के खिलाड़ियों ने 30 मीटर और 60 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद और शॉट
पुट थ्रो जैसी प्रतिस्पर्धात्मक स्पर्धाओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। उनके समर्पण और
जोशपूर्ण प्रदर्शन के फलस्वरूप विद्यालय को 18 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य पदक प्राप्त
हुए। यह सफलता उनके अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रतीक है।
छात्रों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सम्मानित करने हेतु 20 मई को एक विशेष प्रातःकालीन
सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्या इंजी. नैना लखनपाल तथा अकादमिक समन्वयक
श्रीमती विनिता
गुप्ता, श्रीमती कंचन लखनपाल एवं श्रीमती मनीषा मारवाह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
किया। यह अद्वितीय सफलता विद्यालय की खेल संस्कृति और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को
दर्शाती है।
इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित खेल शिक्षकों – श्री मती सुमन, श्रीमती
पूनम, श्री विपिन, श्री पीयूष एवं श्री अनुकूल के मार्गदर्शन व प्रेरणा को भी जाता है। समारोह में
उनके योगदान को भी हार्दिक रूप से सराहा गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।