विकसित भारत – जी-राम-जी योजना पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, हमीरपुर जिला के प्रतिनिधिमंडल की भी सहभागिता

हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आज शिमला में चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत – जी-राम-जी योजना पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया। यह कार्यशाला केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत परिकल्पना के अंतर्गत ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु आयोजित की गई थी।

इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए जिला हमीरपुर से राकेश ठाकुर के साथ-साथ जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर तथा जिला कार्यालय सचिव होशियार सिंह ठाकुर को भी नामांकित किया गया था। कार्यशाला के दौरान योजना के उद्देश्य, स्वरूप और जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि विकसित भारत – जी-राम-जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करना तथा युवाओं और श्रमिकों को स्थायी आजीविका से जोड़ना है। योजना के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

मीडिया को जारी एक बयान में राकेश ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत – जी-राम-जी योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना गांवों में विकास को गति देने के साथ-साथ रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बनेगी और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके लाभों से जुड़ सकें। कार्यशाला के माध्यम से संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।