लंबलू में भी 18 को दी जाएगी रूफ टॉप सोलर प्लांट और स्मार्ट मीटर की जानकारी

हमीरपुर 15 सितंबर।

आम लोगों को सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने, बिजली की किफायती खपत और बचत के प्रति जागरुक करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 सितंबर को विद्युत उपमंडल कार्यालय लंबलू के प्रांगण में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं तथा अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।