रोहित ठाकुर ने ब्वायज स्कूल परिसर में किया पौधारोपण

हमीरपुर ।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार सुबह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।
कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के लिए रवाना होने से पहले शिक्षा मंत्री ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्कूल परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया और विभिन्न समस्याओं की जानकारी भी ली। स्कूल परिसर में पौधारोपण के बाद वह कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर बिलासपुर के पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, प्रधानाचार्य मुश्ताक मुहम्मद, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।