सुंदरनगर,
रोटरी जिला 3070 के सौजन्य से प्रदेश के पांच जिलों में निःशुल्क मेमोग्राफी एवं सर्वाइकल कैंसर जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 6 नवंबर को रीजनल अस्पताल बिलासपुर,7 को गागल में वत्स आयुष अस्पताल,8
व 9 नवम्बर को जवाहर पार्क सुंदरनगर,10 नवंबर को मंडी के सेरी मंच ,11 नवंबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज,12 व 13 नवंबर कुल्लू के ढालपुर मैदान
,14 व 15 नवंबर मनाली में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह,
16 नवंबर को गांधी चौक हमीरपुर और 17 व 18 नवंबर को ऊना के
आयुर्वेदिक अस्पताल में
कैंप लगेगे । इन शिविरों में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच की जाएगी। इस जांच के लिए एक विशेष वाहन को तैयार किया गया है जिसमें मैमोग्राफी की पूरी लैब व अन्य उपकरण स्थापित किए गए है।
रोटरी जिला 3070 के गर्वनर रोहित ओबराय और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर के नेतृत्व में यह विशेष स्वास्थ्य अभियान हिमाचल में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट चेयर एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रवीन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ महिला डॉ और रोटेरियन कुलदीप सिंह सहित सबंधित क्षेत्रों के रोटरी क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे।
यह सभी शिविर पूरी तरह मुफ्त होंगे, जिनमें आसपास के क्षेत्रों की महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित रोटरी क्लबों के सहयोग से यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोटरी क्लब सुंदरनगर के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग दें।सुंदरनगर कैंप की रजिस्ट्रेशन के लिए प्रधान सरला गौतम से 9418450532 और प्रवीण अग्रवाल 9736074740 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
इस अवसर पर सुंदरनगर रोटरी क्लब की प्रधान सरला गौतम, सुकेत रोटरी क्लब की प्रधान मंजू भारद्वाज,इंटरनेशनल सर्विस चेयर उमेश गौतम,अजय कपूर,घनश्याम महाजन, राकेश सेन,सरोज शर्मा,रामपाल गुप्ता,मदन महाजन,तिलक नायक,नीना शर्मा,रोशन लाल, हेम राज,सीता राम बंसल,सहित मीडिया चेयर अश्विनी सैनी उपस्थित थे।
Author: Himachal Samvaad








