रैफल ड्रॉ में रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अंशदान दें और बड़े ईनाम भी जीतें: डीसी

 

हमीरपुर ।

गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली विश्वव्यापी संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा इसमें अधिक से अधिक अंशदान प्राप्त करने के लिए सोसाइटी की जिला इकाई द्वारा निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ की कंट्रीब्यूशन स्लिप हाथों-हाथ बिक रही हैं। 100 रुपये की इस कंट्रीब्यूशन स्लिप को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपायुक्त कार्यालय परिसर के काउंटर पर पहुंच रहे हैं। इन कंट्रीब्यूशन स्लिप्स को उपायुक्त कार्यालय के अलावा जिला के सभी उपमंडलों, ब्लॉकों तथा पंचायतों तक भी पहुंचाया जा रहा है।
उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि यह रैफल ड्रॉ 8 मई को विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर निकाला जाएगा। रैफल ड्रॉ में पहले पुरस्कार के रूप में ह्यूंडई की लग्जरी गाड़ी क्रेटा रखी गई है। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटर साइकल, तृतीय पुरस्कार में 2 होंडा एक्टिवा स्कूटियां, चौथे पुरस्कार में एलजी की 55 इंच की 3 एलईडी, पांचवें पुरस्कार में एलजी की 4 ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनें, छठे पुरस्कार के रूप में सैमसंग ए16 के 5 मोबाइल फोन, सातवें पुरस्कार में 7 माइक्रोवेव ओवन और आठवें पुरस्कार के रूप में 10 स्मार्ट वॉच रखी गई हैं।
उपायुक्त ने कहा कि जिला रैडक्रॉस सोसाइटी गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। इस संस्था के लिए आम लोगों से अंशदान प्राप्त करने के लिए ही रैफल ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसके माध्यम से लोग जहां अपनी नेक कमाई से रैडक्रॉस के लिए अंशदान दे सकते हैं, वहीं उनके लिए यह बड़े ईनाम जीतने का भी सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी जिलावासियों से रैडक्रॉस सोसाइटी की कंट्रीब्यूशन स्लिप खरीदकर इस ड्रॉ में भाग लेने की अपील की है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।