रेस्क्यू ऑपरेशनों के तैयार किए होमगार्ड्स और अन्य वॉलंटियर्स : अमरजीत सिंह

हमीरपुर ।
बाढ़, जल भराव या अन्य कारणों से नदी-नालों एवं तालाबों मंे डूबने की घटनाओं अथवा अन्य आपात परिस्थतियों के दौरान बचाव कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के जवानों तथा अन्य वॉलंटियरों को कोलकाता के एक अंडर वाटर डाइविंग स्कूल और जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम में अलग-अलग प्रशिक्षण कोर्स करवाए हैं।
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इन दोनों कोर्सों के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोलकाता के एक संस्थान से 42 दिन का डीप अंडर वाटर डाइविंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 12 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अंकुश परमार प्रथम रहे। अन्य प्रतिभागियों में पवन कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
जलक्रीड़ा केंद्र पौंग डैम से 14 दिन का स्वीमिंग कोर्स करने वाले होमगार्ड्स के 17 जवानों और 3 अन्य वॉलंटियरों में अशोक, कौशल कुमार, सतीश, राजिंद्र, रवि, पवन, अविनाश, प्रकाश चंद, संदीप, राकेश परमार, प्रदीप, राजिंद्र सिंह, अंकुश परमार, मनोज, रणवीर सिंह, धर्मवीर, अमित, शिवा रांगड़ा, अंशुल बन्याल और काशी विश्वनाथ शामिल रहे।
सभी जवानों एवं वॉलंटियरों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण कोर्स करने के बाद ये जवान आपात परिस्थितियों में बचाव कार्यों को अंजाम देने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करेंगे।
इस अवसर पर होमगार्ड्स के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, डीडीएमए की समन्वयक (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण) समीक्षा शर्मा, भानु शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

2 Attachments
•

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।