रास्ता अवरुद्ध करने वाले को प्रशासन का नोटिस

नादौन ।

ग्राम पंचायत मंझियार के गांव गंडियाना में पंचायत द्वारा निर्मित एक सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम निशांत शर्मा ने यह रास्ता अवरुद्ध करने वाले व्यक्ति को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 152 के तहत नोटिस जारी करते हुए 13 जून तक रास्ता खोलने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि उक्त व्यक्ति को 15 जून को दोपहर बाद ढाई बजे लिखित जवाब सहित एसडीएम की न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश भी जारी किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि यह नोटिस जनहित में जारी किया गया है और अगर नोटिस के बावजूद उक्त व्यक्ति सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।